नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्थायी व लेखा समिति गठित

महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक, 36 वार्ड में सात जोनल अध्यक्ष बने

हजारीबाग. नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को महापौर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, सहायक उप महापौर अविनाश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार और सभी वार्ड पार्षदों ने शहर के विकास कार्य, साफ-सफाई, पेयजल व जन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विमर्श किया. कई निर्णय लिये गये. इसके पूर्व नगर निगम अधिनियम के तहत जोनल अध्यक्ष, स्थायी समिति और नगर पालिका लेखा समिति का गठन किया गया. नगर निगम के 36 वार्ड को पांच जोन में बांट कर सात जोनल अध्यक्ष बनाये गये. सभी जोनल अध्यक्ष को स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया. इसमें वार्ड पार्षद विजय प्रसाद, पार्षद बैजनाथ राम, पार्षद विकास यादव, पार्षद रुपाली कुमारी, मिताली रश्मि, दीपरंजन, मो मुस्तकीम के नाम शामिल हैं. नगर पालिका लेखा समिति में वार्ड पार्षद सोनी क्षतरी, पमिता सिन्हा, कैलाश कुमार, अनिल प्रसाद, मोना देवी, कुणाल चौरसिया, शीला देवी, रेखा सिंह, समा परवीन, अंशिका प्रिया, वसीम खान, प्रभा गुप्ता को शामिल किया गया है. बैठक में नगर निगम में विकास कार्य के लिए वार्ड स्तर से लेकर शहरी स्तर के बड़ी योजनाओं पर विचार विमर्श किये गये. शहरी स्तर की योजनाओं में निगम क्षेत्र के जलजमाव की समस्या के समाधान के नाला व नाली निर्माण की बात कही गयी. इलाके के मजार से इंटर साइंस कॉलेज तक नाली निर्माण, वार्ड 13 में रोड निर्माण व सभी जलाशयों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया. सभी वार्डो में पीएससी नाली और कलवर्ट बनाने के लिए 20-20 लाख रुपये खर्च किया जायेगा. इसके लिए सभी पार्षदों से योजना की सूची मांगी गयी. इसके अलावा पार्षदों ने वार्ड में अतिरिक्त सफाई कर्मी की मांग रखी. ताकि बरसात से पूर्व सभी नाली की साफ-सफाई का कार्य पूरा हो सके. सभी वार्डों में टैंकर से पानी आपूर्ति करने, बिजली खंभों में एलइडी लाइट लगाने, पीटीसी से जागो निवास तक नाली निर्माण, निगम के सभा कक्ष को सुसज्जित करने समेत कई प्रस्ताव लाये गये. बैठक में सभी पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >