पदमा. साईं एसटीसी पदमा में फिट इंडिया संडे आन साइकिलिंग काॅमनवेल्थ गेम्स इन भारत 2030 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर साइकिल रैली निकाली गयी. जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्रों के साथ सीआइएसएफ, एसएसबी और साईं एसटीसी के अधिकारी व जवानों ने हिस्सा लिया. लगभग 10 किमी की साइकिलिंग कर वापस संस्थान पहुंच कर रैली का समापन हुआ. इस दौरान अधिकारियों ने फिटनेस, बेहतर स्वास्थ्य और साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साइकिलिंग के उपयोग को नियमित रूप से अपनाने की अपील की. साइकिलिंग के उपयोग से मानव शरीर के लाभ के साथ पर्यावरण की सुरक्षा विषय पर भी चर्चा की गयी. संस्थान प्रभारी सह कोच उधम सिंह ने बताया कि 2019 में प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. साथ ही 2030 में भारत में होने वाले काॅमनवेल्थ गेम्स में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सीआइएसएफ के एसआइ राजेश यादव, सुधीर कुमार, भूपेंद्र पाल, एसएसबी चतरा के सहायक कमांडेंट सिद्धार्थ सिंह सहित संस्थान के सभी कोच व खिलाड़ी शामिल हुए.
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग में जवानों और छात्रों ने लिया भाग
पदमा में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल संस्कृति को बढ़ावा
