हजारीबाग में समाजसेवी भत्तु महतो का निधन, शोक में डूबा परिवार

हजारीबाग के समाजसेवी भत्तु महतो का निधन हो गया है. वे निःशुल्क उपचार कर लोगों की सेवा करते थे. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

हजारीबाग: सदर प्रखंड के सखिया निवासी समाजसेवी भत्तु महतो का निधन हो गया. वे वर्षों तक निःशुल्क हाथ-पैर की नस चढ़ने, मोच व अन्य तकलीफों से पीड़ित लोगों का उपचार कर मानव सेवा करते थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक है.

इसके बाद गुड़वा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे. उनके बड़े पुत्र दहन प्रसाद ने मुखाग्नि दी.बैहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >