बालू लदा छह ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

वाहन के चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

कटकमसांडी. गुरुवार की सुबह कटकमदाग थाना क्षेत्र से छह ट्रैक्टर बालू जब्त किया गया. वाहन के चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अभियान के दौरान सुबह पांच बजे बड़कागांव थाना क्षेत्र की नदियों से बालू का खनन कर परिवहन किये जाने के मामले में कुल छह ट्रैक्टर टॉली सहित पकड़ा गया, जिसपर अवैध रूप से बालू लदा हुआ था. अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया. बड़कागांव के दो बालू स्टॉक यार्ड में अनियमितता पाये जाने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है.

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक रेफर

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़-बगोदर रोड पर चौथा के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल सोनाराम मांझी ग्राम अलकापी काे विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति अलग-अलग बाइक पर थे. दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

1.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

बड़कागांव. बड़कागांव पुलिस ने छापामारी कर 1.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में पंकज कुमार (पिता अमेरिका विश्वकर्मा ग्राम उरीमारी) एवं मिथिलेश कुमार पांडे (पिता सूर्यनंदन वेद ग्राम सियाल थाना भुरकुंडा) शामिल हैं. थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना मिली कि थी डोकाटांड़ -मलडी रोड में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के लिए कुछ लोग जुटे हैं. इसी सूचना पर मलडी रोड में पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते ही सभी लोग भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया. तलाशी में युवक के पास से 1.20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. युवक के पास से ब्राउन शुगर भरा चार पीस बीड़ी, एक लूना जेएच 02 एआर 4661 बरामद किया गया. छापामारी दल में आशीष भगत, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >