छह भट्ठियां ध्वस्त, 230 लीटर तैयार शराब जब्त

झारखंड व मद्य निषेध विभाग गया की टीम की संयुक्त कार्रवाई

चौपारण. थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे गोरमोरवा एवं मूर्तिया के जंगलों तथा नदी किनारे सोमवार को छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में चोरदाहा चेक पोस्ट में पदस्थापित उत्पाद कर्मी एवं बिहार मद्य निषेध विभाग गया की टीम शामिल थी. इस दौरान ड्रोन कैमरे की सहायता से घने जंगलों में चल रहे अवैध महुआ शराब की छह भट्ठी को चिह्नित कर ध्वस्त कर दिया गया. वहीं लगभग 3800 किलो जावा महुआ, शराब बनाने की सामग्री तथा उपकरणों को नष्ट किया गया. करीब 230 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब भी जब्त किया गया. छापामारी में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अभय कुमार, तकनीकी टीम के उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे.

मुखिया ने किया आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन

चौपारण. गोशाला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के नये भवन का उद्घाटन सोमवार को मुखिया पूजा कुमारी एवं उप मुखिया बिनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. सरकार की मंशा है कि गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधा सुलभ हो. मौके पर वार्ड सदस्य सुभाष देवी, सरोत्तम पांडेय, सुदेश सिंह, शिवशंकर पांडेय, उमेश पासवान, मनोज सिंह, रामाधीन राणा, रणवीर प्रसाद, सरोज पांडेय, शीला देवी, सुषमा कुमारी, सुनीता देवी, रामजतन पांडेय, अमृत पासवान, योगेंद्र पासवान, अजय पांडेय, मंटू पांडेय, महेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, पिंटू पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >