हजारीबाग: लोयोला स्कूल, सीतागढ़ा में शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. छात्रा साक्षी और अनन्या ने पेड़-पौधों के महत्व पर अपने विचार रखे. अभियान में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया और अपनी मां के नाम पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया. विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मैरलीन ने कहा कि जिस प्रकार मां हमारा पालन-पोषण करती हैं, उसी तरह पेड़ हमें जीवनदायी ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ फा रंजीत मरांडी ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़-पौधे अनिवार्य हैं. इसी उद्देश्य से विद्यालय में यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जायेगा.
सीतागढा लोयोला स्कूल में मां के नाम एक पेड़ अभियान शुरू
हजारीबाग के लोयोला स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। छात्रों और अभिभावकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

लोयोला स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे | Prabhat Khabar Network