बड़कागांव निवासियों को कई महत्वपूर्ण विकास कार्य होने की है उम्मीद

वर्ष 2026 में बड़कागांव प्रखंड की जनता कई विकासात्मक उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही है.

संजय सागर बड़कागांव. वर्ष 2026 में बड़कागांव प्रखंड की जनता कई विकासात्मक उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही है. सबसे बड़ी मांग है कि बड़कागांव को अनुमंडल का दर्जा मिले, ताकि लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए 26 किलोमीटर दूर न जाना पड़े. एनटीपीसी द्वारा कन्वेयर बेल्ट से कोयले की ढुलाई शुरू होने से हाईवा ट्रकों का दबाव कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी. कर्णपुरा कॉलेज के पास अधूरी स्टेडियम का निर्माण पूरा होने की अपेक्षा है, जिससे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा. पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा अधूरा जलमिनार पूरा कर घर-घर नल जल योजना लागू करने की उम्मीद है. साथ ही, 50 वर्षों से बंद बादम का एचडी पानी टंकी शुरू होने की संभावना है. क्षेत्र की नदियों—पीपल, सीकरी पार पैन, जैमिनी डीह और खैरातरी—पर नये पुलों का निर्माण ग्रामीणों की आवाजाही को आसान बनायेगा. गुरु चट्टी तालाब और रानी तालाब का निर्माण, रामसागर, हरली और नापो खुर्द तालाब का सुंदरीकरण भी अपेक्षित है. किसानों को कोल्ड स्टोरेज और चीनी मिल की स्थापना से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खैरातारी में केंद्र खुलने की उम्मीद है. गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ और मुख्य चौक पर नाली निर्माण से स्वच्छता बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >