बालों से बोलेरो खींच कर सबको चौंकाया

हजारीबाग वन पश्चिम प्रमंडल द्वारा पीएम श्री मध्य विद्यालय में बिरसा हरित चेतना का आयोजन किया गया. मौके पर बड़कागांव वन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में बिरसा हरित चेतना अभियान चलाया जा रहा है.

बड़कागांव. हजारीबाग वन पश्चिम प्रमंडल द्वारा पीएम श्री मध्य विद्यालय में बिरसा हरित चेतना का आयोजन किया गया. मौके पर बड़कागांव वन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में बिरसा हरित चेतना अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक व भाषण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीण महुआ चुनने के लिए जंगल में आग नहीं लगाये़ पौधे लगाकर उसकी देखभाल करे़ कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र से आये हुए शाबाश इंडिया के सैयद नासिक, साबिर सैय्यद, सलीम सैयद व अलीम सैयद ने अपने बाल से बोलोरो वाहन को खींचा़ साथ ही दांत से 30 किलो का पत्थर उठाया. इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखायी़ मौके पर वन प्रबंधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो, सदस्य फूदो देवी, अनीता देवी, बसंती देवी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, चेतलाल राम, विनोद रजक, हेमेंद्र कुमार, दीपक राणा, नीलू कुमारी, निगार सुल्ताना, निधि कुमारी, मुनेश कुमार राम, रामवृक्ष राम, कमलेश श्रीवास्तव, कार्तिक सोनी, संजय सागर, चंद्रामती वर्मा, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, तुलसी कुमार, संतोषी कुमारी, रजनी कुमारी, बसंती कुमारी, देवनाथ कुमार, जमशेद अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >