बरही भगवती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ चार से

चार मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी व नगर भ्रमण होगा. पांच मार्च को कलश का मंडप प्रवेश का विधान होगा.

बरही. बरही के भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण की 15वीं वर्षगांठ पर परिसर में नौ दिवसीय 1008 शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. चार मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी व नगर भ्रमण होगा. पांच मार्च को कलश का मंडप प्रवेश का विधान होगा. अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित किया जायेगा. प्रति दिन हवन व पूजा-पाठ होगा. यज्ञ स्थल पर कॉर्निंवल मेला लगेगा. तरह-तरह के झूले वाले पहुंच गये है. 10 मार्च को यज्ञ स्थल पर जागरण का कार्यक्रम है. आयोजन कमेटी ने पटना के ख़ुशी ककड़ व बक्सर के आर्यन बाबू की जागरण टीम को जागरण गायन-वादन के लिए बुलाया है. महायज्ञ की पूर्णाहुति 12 मार्च को होगी. मौके पर महा हवन व महा भंडारा होगा. महाभंडारा में ब्राह्मण भोजन व कन्या भोजन के बाद 15 हज़ार आम श्रद्धालुओं को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है.

महायज्ञ के लिए आयोजन कमेटी का गठन :

स्थानीय विधायक मनोज यादव को कमेटी का मुख्य संरक्षक बनाया गया है. संरक्षक सुरेंद्र रजक व रमेश ठाकुर, अध्यक्ष विपिन सिन्हा, महासचिव बलराम केसरी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर बबलू, सचिव मनोज उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय यादव, रमेश श्रीवास्तव, संतोष निषाद, शिवा निषाद, राजकुमार यादव बनाये गये हैं. इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >