रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात राउंड पूरे

सांसद खेल महोत्सव

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल की ओर से आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है. रविवार को दूसरे दिन देर शाम तक कुल सात राउंड पूरे हुए. इस प्रतियोगिता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 1128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 410 महिला और 718 पुरुष खिलाड़ी है. रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्रों के 89 स्कूलों से प्रतिभागी पहुंचे. टूर्नामेंट में अंडर-सात से अंडर-19 तक छह आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दिमागी चालों का कौशल दिखाया. प्रतियोगिता विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय परीक्षा भवन सभागार में हुई. इसका शुभारंभ स्वयं सांसद मनीष जायसवाल ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर की. कुल 20 मिनट के प्रत्येक राउंड के साथ नौ राउंड की यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 27 प्रशिक्षित आर्बिटरों की देखरेख में संचालित की जा रही है. विजेताओं के लिए कुल 63,100 रुपये की पुरस्कार राशि, 29 कैश पुरस्कार और 45 ट्रॉफियां निर्धारित की गयी है. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से युवाओं को खेल मैदान से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारना उनका लक्ष्य है. उन्होंने शतरंज को मानसिक विकास का महत्वपूर्ण खेल बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >