सात सामुदायिक केंद्रों को मिली लेटेस्ट एक्सरे मशीन

इसमें विष्णुगढ़, कटकमसांडी, इचाक, बड़कागांव, चौपारण, बरकट्ठा एवं चरही के सामुदायिक केंद्र शामिल हैं.

प्रखंड के मरीजों को अब हाेगी सुविधा हजारीबाग. उपायुक्त नैंसी सहाय ने शनिवार को डीएमएफटी मद से हजारीबाग जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी. इसमें विष्णुगढ़, कटकमसांडी, इचाक, बड़कागांव, चौपारण, बरकट्ठा एवं चरही के सामुदायिक केंद्र शामिल हैं. उपायुक्त ने कहा कि यह एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन है, जिसमें लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन हैं. अब प्रखंड स्तर पर ही लोग एक्सरे की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. यह नॉर्मल डिवाइस है. दो सेकेंड में डिजिटल पिक्चर क्रिएट करता है. इस एक्सरे मशीन से डॉक्टर, एक्सरे टेक्नीशियन को काम करने में आसानी होगी. टीबी मरीजों का भी एक्सरे करने में आसानी होगी. एक्सरे मशीन की कमी के कारण पहले प्रखंड स्तर पर गांव के मरीजों काे एक्सरे कराने में काफी परेशानी होती थी. लेकिन अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को सुविधा होगी. मौके पर उपायुक्त के अलावा डीडीसी इश्तियाक अहमद, डीपीओ पंकज तिवारी, सीएस सरयू प्रसाद, डीपीआरओ रोहित कुमार सहित कई चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >