बरही में विस स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन 17 को

भाजपा ने तैयारियों को लेकर की बैठक

बरही. भाजपा ने बरही विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को बरही डाक बंगला में बैठक आयोजित की. बैठक में विधायक मनोज कुमार यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह मौजूद थे. आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन 17 अक्तूबर को भगवती मंदिर परिसर में होगा. बैठक में जन भागीदारी व व्यवस्था पर विचार किया गया. कार्यकर्ताओं को कार्यभार दिया गया. विधायक ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है. इसमें पांच हजार से कम जन भागीदारी नहीं होगी. भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो प्रयास कर रहे हैं, उसका संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेवारी है. बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, नारायण यादव, रामस्वरूप पासवान, सुरेंद्र रजक, राजदेव यादव, लक्ष्मण यादव, अजय मेहता, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद मेहता, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष द्वारिका राणा, मुकुंद साव, कृष्णा साव, आकाश जायसवाल, रंजीत यादव, बिनोद कुमार यादव, रत्नदेव ठाकुर, बालेश्वर साव, मनोज कुमार साव, राजकुमार यादव, ज्योतिष यादव, गुलाब रजक, राजकुमार प्रसाद केशरी, बालेश्वर यादव, उपेंद्र नारायण सिंह, धर्मेंद्र यादव, रघुनाथ मोदी, सहदेव शर्मा, राजकुमार यादव, अमित कुमार गौरव, इंद्रदेव यादव, विजय कुमार राणा, बिनोद यादव, प्रकाश ठाकुर, कामेश्वर रविदास, शंभु भुइयां, कैलाश महतो, छोटन गोप शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >