एक से 15 मई तक स्व-गणना की व्यवस्था

जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त ने दी जानकारी

हजारीबाग. झारखंड में जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जायेगी. उक्त बातें उपायुक्त हेमंत सती ने कही. वह भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की व्यवस्था की गयी है. लोग सी डॉट सीइएनएसयूएस डॉटजीओवी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस सुविधा का उपयोग करने की अपील की.

प्रगणक घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटायेंगे

उपायुक्त ने बताया कि पहले चरण में प्रगणक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटायेंगे. इसमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, रसोई गैस, वाहन, मोबाइल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल है. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आधार पर सरकार विकास योजनाओं की रूपरेखा तय करती है. इसलिए लोगों को सही और पूरी जानकारी देनी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंच सके. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आम जनता से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संतोष सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जनगणना समन्वयक नीरज कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >