संजय सिंह स्टेडियम में सीमा देसाई डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 29 अप्रैल से

एचडीसीए की बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने को लेकर कई निर्णय

हजारीबाग. संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम हजारीबाग एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है. गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक स्टेडियम परिसर में हुई. इसमें स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिये गये. मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नये प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी. खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बॉलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वाटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिये सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया. बीसीसीआइ के कूच बिहार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह मैदान राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुका है. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार इसी मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में होगा. 29 अप्रैल से तीन मई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की श्रेष्ठ 60 महिला क्रिकेटरों को चार अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मैच कराये जायेंगे. प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का अंतिम चयन किया जायेगा. मौके पर संघ के सचिव बंटी तिवारी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, करण जायसवाल, अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश दुबे, जय प्रकाश, सुबोध आकाश सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >