यक्ष्मा मुक्त अभियान 100 डेज के तहत 16 पंचायत में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

प्रखंड में यक्ष्मा मुक्त अभियान 100 डेज के तहत 16 पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों का एक्सरे किया गया.

चौपारण. प्रखंड में यक्ष्मा मुक्त अभियान 100 डेज के तहत 16 पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों का एक्सरे किया गया. शिविर में बड़ी संख्या लोग जांच कराने पहुंचे थे. चौपारण के 26 पंचायतों में 16 पंचायत में अधिक टीबी मरीज मिले है. उनमें मानगढ़, बहेरा, दैहर, झापा, बेला, सेल्हरा, चयकला, पाण्डेयबारा, सिंघरांवा, बसरिया, पड़रिया, भगहर, चौपारण, करमा एवं रामपुर पंचायत का नाम शामिल है. अब तक विभिन्न पंचायतों में लगा शिविर में 580 लोगों का एक्सरे किया जा चुका है. शेष पंचायतों में शिविर लगाने की सिलसिला जारी है. चिकित्सा प्रभारी डॉ डीएन ठाकुर ने बताया जांच शिविर में एक्सरे के अलावा ब्लड शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन और बलगम की जांच कर दवा दी जा रहॉी है. शिविर में डॉ पंकज कुमार मेहता, रितिक रोशन, अंजली राज, रंजू कुमारी, सोनी कुमारी, प्रवीण कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार चौधरी, दुर्गा पासवान सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलग-अलग शिविर के लिए जिम्मेवारी दी गयी है.

सोमरी बिरहोरिन का इलाज कर चिकित्सक पहुंचे उसके घर

बसरिया के टोला कठम्बा में सप्ताह भर से बीमार 60 वर्षीय सोमरी बिरहोरिन के इलाज करने चिकित्सा प्रभारी डॉ डीएन ठाकुर बुधवार को उसके घर पहुंचे.घर वालों ने बताया कई दिनों से सोमरी बीमारी की हालत से गुजर रही है.डॉ ठाकुर ने बताया सोमरी की जांच के बाद उसे तत्कालीन आवश्यकतानुसार दवा दिया गया है.उसे बेहतर इलाज की जरूरत है.उसे अस्पताल लाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >