चरही. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चुरचू चरही में शुक्रवार को विज्ञान दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि विभावि एमबीए विभाग के विभागाध्यक्ष सरोज रंजन, डीपीएस स्कूल के प्राचार्य अभिषेक मित्र, वीवीएम के स्टेट को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की वार्डन सीमा हीरो थे. विज्ञान दिवस पर आठ राउंड की प्रतियोगिता हुई. प्रथम शाहीन परवीन, द्वितीय राखी कुमारी यादव, तृतीय जूही दुबे, चतुर्थ रोशनी कुमारी और पांचवां पुरस्कार कुमकुम कुमारी को मिला. सांत्वना पुरस्कार सुहानी कुमारी, अंशु कुमारी, डोली कुमारी, निशा कुमारी, सिमरन कुमारी, मोनिका कुमारी, ममता कुमारी, कंचन कुमारी दिया गया. प्रतियोगिता हाउस वाइज आयोजित की गयी थी. वीवीएम स्टेट को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार सहित सभी अतिथियों ने बच्चों को संबोधित किया. संचालन मुजफ्फर हुसैन ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सीमा हीरो और स्पेशल थैंक्स अरुण कुमार दास ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
