बरकट्ठा. बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में वीभीजी रामजी योजना को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया प्रमिला देवी ने की, संचालन पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद ने किया. पर्यवेक्षक बीएफटी उदय कुमार ने योजना के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मनरेगा के बाद पंचायतों में वीभीजी रामजी योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है. इस योजना में मिट्टी से संबंधित करीब तीन सौ से अधिक प्रकार की योजनाओं को शामिल किया गया है.
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना है. ग्रामसभा में योजनाओं के चयन और उसके क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गयी.
मौके पर पूर्व मुखिया बसंत साव, उपमुखिया उर्मिला देवी, संजय गुप्ता, दर्शन सोनी, बजरंग कुमार, अमर गुप्ता, रामेश्वर यादव, विक्की कुमार, रीमा कुमारी, मोनिका कुमारी, सुरेश यादव, सतीश शीतल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
