पीएम स्व निधि योजना को लेकर एसबीआई में शिविर आयोजित, दिया जाएगा 50 हजार रुपए तक का लोन

हजारीबाग नगर निगम और एसबीआई ने फुटपाथ विक्रेताओं के लिए पीएम स्वनिधि योजना शिविर आयोजित किया। दुकानदारों को 15 से 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।

हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम के पीएम स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ विक्रेताओं को स्व रोज़गार बढ़ाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर एस बी आई के मुख्य शाखा हजारीबाग लोन डिपार्टमेंट में आयोजित किया गया. निगम क्षेत्र के करीब 50 फूटपाथ दुकानदार शामिल हुवे इन सभी दुकानदार को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.

एसबीआई के रिजनल मैनेजर संजीत कुमार बताया कि सभी दुकानदारों को एसबी आई के एक ही शाखा से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि फुटपाथ दुकानदारों के सुविधा मिलेगा. इसमें 15 हजार से 50 हजार रुपया तक लोन दिया जाएगा.

नगर निगम में आवेदन करने वाले दुकानदारों की सूची तैयार की गई है , नगर निगम और बैंको के द्वारा समय समय पर कैम्प लगाकर योग्य लाभूकों पीएम स्वनिधि का लाभ पहुँचाया जाएगा ।कैम्प में एस बीआई के राम भगत , सुमित कुमार और विशाल कुमार सिन्हा निगम से सीएमएम कुमारी कृष्णा , सीआरपी नेहा सहाय , बेबी देवी समेत कई लोग शामी थे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >