संताल समाज दिसोम मांझी परगना महाधिवेशन 30 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में

Santhal Samaj Dishum Manjhi Pargana Mahadhiveshan: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के तापिन साउथ क्लब में आयोजित बैठक में बताया गया कि 30 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संताल समाज दिसोम मांझी परगना का 29वां महाधिवेशन होगा. बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि प्रत्येक गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. इसकी एक प्रतियोगिता होगी. कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी लोग पारंपरिक परिधान में, मांदर, नगाड़ा आदि के साथ पहुंचेंगे.

Santhal Samaj Dishum Manjhi Pargana Mahadhiveshan| चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : संताल समाज दिसोम मांझी परगना की बैठक को सफल बनाने के लिए केंद्रीय समिति की रविवार को अहम बैठक हुई. हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के तापिन साउथ क्लब में आयोजित बैठक में बताया गया कि 30 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संताल समाज दिसोम मांझी परगना का 29वां महाधिवेशन होगा. इस महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए ही इस बैठक का आयोजन किया गया था.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी

आज की बैठक की अध्यक्षता चुरचू प्रखंड मांझी परगना सहदेव किस्कू और संचालन जेठुआ मांझी ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि प्रत्येक गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. इसकी एक प्रतियोगिता होगी. कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी लोग पारंपरिक परिधान में, मांदर, नगाड़ा आदि के साथ पहुंचेंगे. तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के दिसोम जोगवा एतो बास्के, कांदो मरांडी, पन्नालाल मुर्मू, कैलाश टुडू, रॉयल हंसदा, रघु मांझी, टिरू मांझी, रामचंद्र टुडू, कृष्णा कुमार मुर्मू, विंसेंट टुडू, निखिल किस्कू, लालो मांझी, सुरेश मुर्मू, बागुन सोरेन, मन्नू टुडू, रमेश सोरेन, नरेश मुर्मू, राजेश कुमार हांसदा, आनंद मरांडी, लालजी मांझी, रबी मुर्मू, सहित संताल समाज के कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

Breaking News: हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, नेमरा पहुंच रहे झारखंड के सीएम

Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

खूंटी के पेरवाघाघ फॉल में डूबे रिम्स के 4 स्टूडेंट्स, 1 की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >