संकट मोचन मंदिर में 16 से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

हजारीबाग के संकट मोचन मंदिर में 16 से 22 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। जानिए पूरा कार्यक्रम और कथा की विस्तृत जानकारी यहाँ।

हजारीबाग: कुम्हार टोली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में 16 से 22 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा गुरुदेव ब्रह्मर्षि श्री देवदास जी महाराज की उपस्थिति में होगी. कथा का समय अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है. आयोजन की शुरुआत 16 सितंबर को सुबह सात बजे कलश यात्रा से होगी.

16 सितंबर को भागवत महात्म्य और कुंती-भीष्म स्तुति की कथा होगी. 17 सितंबर को कपिल-देवहुति संवाद, सती और ध्रुव चरित्र की कथा सुनायी जायेगी. 18 सितंबर को जड़भरत, प्रह्लाद चरित्र और नरसिंह अवतार की कथा होगी. 19 सितंबर को गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा.

अलग-अलग दिन होगी कथा

20 सितंबर को नंदोत्सव, बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग का आयोजन होगा. 21 सितंबर को गोपीगीत, महारास, कंस वध और श्रीरुक्मिणी विवाह उत्सव होगा. 22 सितंबर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, श्रीसुखदेव विदाई और व्यास पूजन के साथ कथा का विश्राम होगा.

23 सितंबर को पूर्णाहुति और महाप्रसाद भंडारा होगा. मुख्य यजमान दंपती सुनील कुमार अग्रवाल व सोमा डे अग्रवाल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >