कटकमसांडी. ईद-उल-अजहा को लेकर कटकमसांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएसपी ने की. संचालन थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने किया. बैठक के दौरान डीएसपी ने सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाये, जिससे किसी दूसरे समुदाय की धार्मिक भावना आहत हो. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की बात कही. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के मोबाइल पर इस तरह का कोई आपत्तिजनक कंटेंट आता है, तो उसे फॉरवर्ड न करें, बल्कि तुरंत डिलीट कर संबंधित आइडी की जानकारी पुलिस को दें. बैठक में बिरजा कुजूर, फिलिप बरला, योगेंद्र मेहता, तरुण महतो, लक्ष्मण सिंह, आशीष कुमार, दिलचंद पासवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस प्रशासन को दें : डीएसपी
शांति समिति की बैठक
