महापर्व से पहले छठ घाट दुरुस्त करें : विधायक

बैठक कर छठ घाट की स्थिति का लिया जायजा

बरही. छठ महापर्व पर बरहीडीह नदी घाट की व्यवस्था को लेकर सोमवार को विधायक मनोज कुमार यादव की मौजूदगी में छठ घाट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बैठक हुई. विधायक ने पहले घाट की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि छठ त्योहार शुरू होने से पहले घाट को ठीक किया जाये. बैठक में तय हुआ घाट की संपूर्ण साफ-सफाई कराई जायेगी. नदी में जमी मिट्टी को हटाकर धारा को गहरा व घाट को चौड़ा बनाया जायेगा. छठ व्रतियों की सुविधा के लिए कई संरचना का निर्माण कराया जायेगा. छठ के समय बरहीडीह मोड़ से छठ घाट तक प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता राजसिंह चौहान, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया शमशेर आलम, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, एसआइ रूपलाल यादव, कैलाशपति सिंह, पंसस जीतू ठाकुर, अशोक सिंह, पूर्व मुखिया रमेश ठाकुर, मनोज साव, आकाश जायसवाल, नागेश्वर प्रसाद केसरी, कृपाल राणा, भोली पासवान, छोटी ठाकुर, विजय सिंह, राजकुमार केसरी, राजकुमार यादव, अमित गौरव पमपम, विकास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >