जेएनवी बोंगा की पत्रिका नव सस्मित का विमोचन

पत्रिका शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के अथक परिश्रम का परिणाम : प्राचार्य

इचाक. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा, हजारीबाग में विद्यालय का पत्रिका नव सस्मित के द्वितीय संस्करण का विमोचन प्राचार्य अजीत कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय पत्रिका शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. पत्रिका के हिंदी अनुभाग के संपादक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं की रचनाओं को यथावत प्रकाशित करने का प्रयास किया गया, जिससे उनकी रचनाएं मूल स्वरूप में आप तक पहुंच सके. पत्रिका में प्रकाशित कविताएं, कहानियां, चुटकुले, यात्रा वृत्तांत, संस्मरण, कलाकृतियां मनोरंजन करने के साथ-साथ मनन-चिंतन करने का भी अवसर प्रदान करेंगी. पत्रिका की अंग्रेजी अनुभाग की संपादक डॉ जया जायसवाल ने कहा कि पत्रिका में छात्र-छात्राओं की मौलिक रचनाएं हैं. उन्हें उनके मूल स्वरूप को बनाये रखने का पूर्ण प्रयास किया है. इस अवसर पर श्याम किशोर प्रसाद, गणेश चौधरी, अनिल कुमार, दीपक बिन्हा, डॉ विनय प्रताप तिवारी, गणेश शंकर, अरविंद कुमार राम, अरुण कुमार अमिताभ, कमलेश कुमार महतो, विपिन चंद मौर्य, मो तनवीर, अकबर खान, अभिनीत कुमार, मो अफरोज आलम, अजय कुमार साहू, आशा पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >