हजारीबाग में श्री रानी सती दादी का महा मंगल पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हजारीबाग के अग्रसेन भवन में रानी सती दादी का महा मंगल पाठ आयोजित हुआ। भजनों और दादी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

हजारीबाग: अग्रसेन भवन में शुक्रवार को श्री रानी सती दादी का महा मंगल पाठ हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरा परिसर दादी के जयकारों से गूंजता रहा.इस दौरान दादी का भव्य दरबार सजाया गया था. सिंझारा, चुनरी और फूलों से दादी का आकर्षक श्रृंगार किया गया. दादी के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भक्तों ने दादी को चुनरी और गजरा अर्पित किया.

परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.रानीगंज की पाठ वाचिका जुली खंडेलवाल और अमिता बूबना ने मंगल पाठ कराया. उन्होंने भजन और मंगल गीत प्रस्तुत किये. दादी की महिमा का वर्णन भी किया. श्रद्धालू भजनों पर शझूमते रहे. माहौल भक्तिमय बना रहा. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया.

शोभा मुनका ने चुनरी भजन प्रस्तुत किया. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और विश्व कल्याण की प्रार्थना की. कार्यक्रम के अंत में दादी की आरती हुई. इसके बाद प्रसाद बांटा गया. आयोजन में समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >