रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. सोमवार को दूर-दराज क्षेत्रों से बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने उनके घर पहुंची. पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर दीर्घायु होने की कामना की.

वहीं भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद देकर रक्षा का वचन दिया. पर्व को लेकर सोमवार की सुबह से ही बरकट्ठा के मिठाई दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी. वहीं बाजारों में सजी राखी की दुकानों में लोग खरीदारी करते देखे गये.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >