हजारीबाग में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी रवींद्रनाथ ठाकुर की 85वीं पुण्यतिथि, छात्राओं ने पेश किया रविंद्र संगीत

हजारीबाग के यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की 85वीं पुण्यतिथि पर छात्राओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हजारीबाग: यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में विश्वकवि गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की 85वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी.कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. इस अवसर पर कक्षा सातवीं से 10वीं तक की छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर कविगुरु को श्रद्धांजलि दी.

छात्राओं ने रविंद्र संगीत प्रस्तुत करने के साथ काव्य पाठ किया. वहीं, छात्राओं ने रविंद्रनाथ ठाकुर के जीवन दर्शन, साहित्यिक योगदान और उनके विचारों पर अपने विचार व्यक्त किये. वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव की रचनाएं आज भी समाज को मानवीय मूल्यों, प्रेम और सौहार्द का संदेश देती हैं.

उनके साहित्य और विचारों से नयी पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमेधा बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >