जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ का सम्मेलन 18 को

हजारीबाग के मुंद्रिका कुंज में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

हजारीबाग. जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की बैठक सोमवार को जिला परिषद भवन स्थित सर्किट हाउस सभाकक्ष में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की. संचालन जिला सचिव अरुण राणा ने किया. बैठक में 18 मई को हजारीबाग के मुंद्रिका कुंज में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गयी. सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसमें ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव विश्वभर बसु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, महासचिव संजय कुंडू सहित राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में जिले के सभी डीलर, स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य तथा संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे. साथ ही सांसद एवं सदर विधायक को भी आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में सुनील कुमार सिन्हा, अशोक चंद्रवंशी, राम प्रकाश वर्मा, अर्चना सिन्हा, शंभु यादव, खुर्शीद आलम समेत सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >