दिल्ली में धरना-प्रदर्शन पांच को

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलित

हजारीबाग. सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायिक आदेश के बाद से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलित है. आंदोलन को लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की एक बैठक हजारीबाग में हुई. इसमें पांच दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया गया है. संघ से जुड़े झारोटेप के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास करना अनिवार्य किया है. इस फैसले के बाद से शिक्षकों में आक्रोश है. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की. संचालन जनार्दन प्रसाद वर्मा एवं राजेश्वर कुमार ने किया. बैठक में उतिल यादव, अनूप केसरी, राममूर्ति ठाकुर, संतोष कुमार, धीरज कुमार, अजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार साव, सलीम सहाय तिग्गा, रमेश कुमार सहित सभी 16 प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारी सदस्य मौजूद थे.

डायट में टीएलएम मेला का आयोजन

हजारीबाग. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को एक दिवसीय टीचर लर्निंग मेटेरियल (टीएमएल) मेला का आयोजन किया गया. शुभारंभ डीइओ प्रवीण रंजन एवं डीएसइ आकाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डायट संकाय सदस्य रंजीत कुमार वर्मा भी मौजूद थे. डीइओ ने बताया कि टीएमएल का लाभ जिले में स्थित कक्षा एक से आठवीं के 1400 से अधिक स्कूलों मिल रहा है. इन सभी स्कूलों में 1.50 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. बच्चों में शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने में टीएलएम सहयोगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >