तीन घरों से जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरी

शादी में गये परिवारों के बंद घरों को बनाया निशाना

केरेडारी. थाना क्षेत्र के बारियातु और कंडाबेर गांव में 14 मई की रात अज्ञात चोरों ने कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले में बारियातु निवासी पत्रकार अशोक कुमार ने केरेडारी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गये थे. इसी दौरान रात करीब एक से पांच बजे के बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सा खंगाल लिया. चोर सोने का मंगलसूत्र, मांग टीका, चेन, चांदी की पायल, बिछिया, कंगन, सिकरी और 42,300 रुपये नकद ले गये. चोरी गये सामान की कुल कीमत लगभग 2.12 लाख रुपये बतायी गयी है. वहीं कंडाबेर गांव निवासी शिवदयाल साव के घर से भी 35 हजार रुपये नकद और जेवरात की चोरी हुई. वहीं बड़का अहरा के समीप नरेश साव के घर से भी चोर जेवरात लेकर फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >