संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा

शोभायात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ हुई

हजारीबाग. संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें पांच मुहल्लों के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन रविदास महासभा संत शिरोमणि के तत्वावधान में किया गया. शोभायात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ हुई, जो रविनगर, हरु, बड़ी बाजार, कहानी बाजार, न्यू एरिया सहित अन्य इलाकों से गुजरी. इस दौरान श्रद्धालु गुरु रविदास के संदेशों से जुड़े नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने ‘बेगमपुरा’ अर्थात ऐसे राज्य की परिकल्पना की थी, जहां किसी के साथ कोई भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार मिले. जिला अध्यक्ष अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि महापुरुष किसी जाति या धर्म के नहीं होते हैं, वह पूरे समाज के होते हैं. आयोजन में नंदू प्रसाद, कीर्तन राम, रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, योगेश्वर राम, विजय कुमार, अशोक राम, लखन राम, श्यामलाल राम सहित अन्य का योगदान रहा.

शिव परिवार व मां गंगा की प्राण-प्रतिष्ठा आज से

हजारीबाग. हजारीबाग के ओकनी तालाब रोड दूसरी गली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में दो फरवरी से शिव परिवार व मां गंगा की प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 पांच दिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा. महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी. तीसरी गली में आकर्षक मंडप व यज्ञशाला का निर्माण किया गया है. प्रतिदिन संध्या संगीत-प्रवचन होगा. छह फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा व भव्य गंगा आरती होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >