निकाली प्रभात फेरी, डेंगू से बचने के लिए हर रविवार 20 मिनट सफाई

हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोधी माह के तहत जागरूकता रैली निकाली। सिविल सर्जन ने हर रविवार 20 मिनट सफाई कर मच्छरों को पनपने से रोकने की अपील की है।

हजारीबाग. डेंगू रोधी माह के तहत शनिवार को जिला वीबीडी कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली कार्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों, इंद्रपुरी चौक और झंडा चौक होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची. इसमें शहरी मलेरिया योजना के कर्मियों तथा एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया. सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करना है.

उन्होंने लोगों से हर रविवार सुबह 10 बजे अपने घर और आसपास 20 मिनट सफाई अभियान चलाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की.उन्होंने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह मच्छर कूलर, पानी से भरे बर्तन, नारियल के खोल, पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतल, खुली पानी की टंकी और अन्य स्थानों पर जमा पानी में पनपता है तथा दिन में अधिक सक्रिय रहता है. लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने और लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की गयी. जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, चित्रांकन और ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है. नारियल विक्रेताओं से भी नारियल के खोल चार टुकड़ों में काटकर फेंकने की अपील की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >