आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली गुल 70 हजार उपभोक्ता परेशान

33 केवीए हजारीबाग-सिलवार लाइन में सिंघानी जंगल में विशाल पेड़ गिरने से कई पोल टूटे

हजारीबाग. जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई. बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, तेज बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी. जिले के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे करीब 70 हजार उपभोक्ता परेशान रहे. गुरुवार को तेज हवा और बारिश के कारण 33 केवीए हजारीबाग-सिलवार लाइन में सिंघानी जंगल के पास एक विशाल पेड़ गिर गया. इससे कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गये. इस वजह से सिलवार, दारू और टाटीझरिया सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. वहीं, हजारीबाग-बड़कागांव 33 केवीए लाइन में भी तकनीकी खराबी आ गयी. कनहरी के पास इंसुलेटर खराब होने के कारण 33 हजार केवीए लाइन बंद हो गयी. इसके चलते डेमोटाड़, पसई, बड़कागांव, केरेडारी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है. शहर के कनहरी इन होटल के पास, हीराबाग होमगार्ड चौक और नये समाहरणालय के पास पेड़ की डाल गिरने से मिशन सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. इससे शहर के आधे हिस्से की लाइन प्रभावित हुई है. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (ग्रामीण) अमित कुमार ने बताया कि सिंघानी लाइन से गिरे पेड़ को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की आवश्यकता है. पेड़ हटाते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >