हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग के एक गुर्गे को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मुजम्मिल को हथियार सहित गिरफ्तार किया है. बानादाग साइडिंग में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने की योजना में था जियाउल रहमान. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से शंकर प्रसाद की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग सेडिंग में लेवी लेने और दहशत फैलाने के लिए राहुल दुबे गैंग के एक गुर्गे को हजारीबाग पुलिस ने पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पेलावा थाना क्षेत्र के पगमील आजाद नगर निवासी जियाउल रहमान उर्फ मुजम्मिल है. वह लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नगर निगम डंपिंग यार्ड से होते हुए बानादाग साइडिंग जा रहा था. 

एसआईटी टीम ने की छापामारी 

एसपी अमन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर SIT का गठन किया. गठित एसआईटी टीम ने छापामारी कर जियाउल रहमान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. उसके पास से मैगजीन लगा एक पिस्टल, दो कारतूस, पांच खोखा और एक मोबाइल जब्त हुआ है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में गया है जेल

बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि पकड़े गए जियाउल रहमान का अपराधिक इतिहास रहा है. उसे 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पेलावाल ओपी पुलिस ने जेल भेजा था. इसके पूर्व 2024 में बड़ाबाजार टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा था. एसडीपीओ ने बताया कि जेल से निकलने के बाद वह संगठित अपराध के राहुल दुबे गैंग में शामिल हो गया और जियाउल राहुल दुबे गैंग के लिए काम करने लगा. 

पुलिस की नजर में था आरोपी 

एसडीपीओ ने कहा कि हजारीबाग पुलिस जियाउल पर नजर रख रही थी. इसी क्रम में एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिला कि नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास रोतरा गांव में बानादग साइडिंग में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने और लेवी वसूली करने जा रहा था. एसपी ने तत्काल एसआईटी टीम गठित किया गया. गठित टीम ने छापामारी कर जियाउल रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >