बेल्ट रोलर चोरी केस में पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार, कटकमदाग थाना में मामला दर्ज

बेल्ट रोलर चोरी मामले में पुलिस ने 36 घंटे में सात लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस पर कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया था.

कटकमदाग प्रखंड के बानादाग साइडिंग कन्वेयर बेल्ट रोलर चोरी मामले में पुलिस ने 36 घंटे में सात लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि एनटीपीसी के अधिकारी की शिकायत पर कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया था.

इसके बाद पुलिस ने चोरी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चला कर सभी को पकड़ लिया. गिरफ्तार सभी आरोपी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा सिरका गांव के निवासी हैं.

इसमें कृष्णा भुइयां, अनिल राम, प्रमोद राम, मोहित राम, छोटन राम, अनीश राम व सुरेश राम हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी घटना में शामिल लोगों को पुलिस सजा दिलाने का काम करेगी. सभी गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कन्वेयर बेल्ट रोलर चोरी करने की बात स्वीकार की है. इसकी कीमत लगभग ढाई लाख से अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >