पदमा, हजारीबाग: पुलिस ने छापामारी कर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने के आरोप में सुरेंद्र कुमार (पिता गुंजन साव) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पदमा चौक स्थित उसके घर से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ओपी प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामले में केस नंबर 323/26 के तहत धारा 274/275/292 बीएनएस और 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापामारी दल में एसआइ राजेश कुमार हाजरा, आलोक सोरेन और मनोज महतो शामिल थे.
ओपी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से देशी व विदेशी शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
