हजारीबाग DTO ऑफिस में निकल रहे जहरीले सांप, कर्मियों में डर का माहौल

Hazaribagh News : हजारीबाग डीटीओ कार्यालय परिसर में जहरीले सांपों के लगातार दिखने से कर्मियों में दहशत है. गंदगी और झाड़ियों के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News : झारखंड का हजारीबाग जिला परिवहन कार्यालय (DTO ऑफिस) इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वह इसलिए कि यहां समय-समय पर जहरीले सांप निकल रहे हैं. इससे कर्मचारी हर दिन डरे-सहमे कार्य कर रहे हैं. खासकर कंप्यूटर कक्ष पहुंचने के बाद कर्मी सबसे पहले इधर-उधर नजर दौड़ाते हैं कहीं कोई जहरीला सांप तो नहीं छुपा है. इसके बाद भगवान का नाम लेकर काम शुरू कर रहे हैं. काम के दौरान कर्मी बीच-बीच में अपने बैठने के स्थान के आसपास नजर दौड़ाते रहते हैं. शनिवार यानी 23 मई को फिर से कंप्यूटर कक्ष के पीछे सटे झाड़ी में कर्मियों ने सांप देखा है.

क्या है मामला?

डीटीओ कार्यालय परिसर में आगे के हिस्से की साफ-सफाई अच्छी है. वहीं, पीछे के हिस्से में गंदगी का ढेर है. कार्यालय के पीछे के हिस्से में मौजूद शिक्षा विभाग का डीएसई कार्यालय कुछ वर्ष पहले नए समाहरणालय भवन में शिफ्ट हुआ है. इससे लंबे समय से खाली पड़े पुराना डीएसई कार्यालय ने भूत बंगले का रूप ले लिया है. इसके आसपास झाड़ियां उगी हुई है. चारों ओर गंदगी का ढेर है. यह कहना गलत नहीं होगा कि उगी हुई झाड़ी उपर से गंदगी के ढेर से यहां जहरीले सांपों का बसेरा हो गया है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. इधर, आरटीए कार्यालय से सटे पुराना डीटीओ कार्यालय भी वर्षों से बंद है. यहां वर्षों पुरानी कार्यालय के कामकाज से संबंधित पुराने और भारी-भरकम दस्तावेज पड़े हैं. यहां भी सांपों के बसेरा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. कर्मियों ने यहां भी जहरीला सांप देखकर अधिकारियों को सूचना दी है.

महीने पहले सांप पकड़ा गया

महीने पहले डीटीओ कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में जहरीला सांप देखने के बाद समय पर उसे पड़कर जंगल में छोड़ा गया है. इसके बाद इधर लगातार सप्ताह और 10 दिनों के अंतराल में कर्मी सांप देख रहे हैं. जो चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि कंप्यूटर कक्ष में आधे दर्जन से अधिक कर्मी रोजाना कार्य करते हैं. बाहर आवेदकों की भीड़ रहती है. कार्यालय में टेबल, कुर्सी और आलमिरा के अलावा, कार्यों से जुड़े दस्तावेज है. जहां सांपों के छुपे होने की आशंका बनी रहती है.

सांप के डसने से पुलिसकर्मी की मौत

कुछ वर्ष पहले सांप के डसने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है. वे पुलिसकर्मी पदमा पुलिस पिकेट में कार्यरत थे. कहा जाता है कि कार्यालय परिसर में सांप था. कार्य के दौरान उसकी नजर सांप पर नहीं पड़ा और अनजाने में सांप ने पुलिसकर्मी को डस लिया. इससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

अधिकारी ने कहा 

डीटीओ बैधनाथ कामती ने कहा कार्यालय परिसर में सांप निकालने के बाद अधिक साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया है. वहीं, कार्यालय कर्मियों को अलर्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >