प्राकृतिक खेती व पौधरोपण का संकल्प

भूमि सुपोषण कार्यक्रम

केरेडारी. चट्टी पेटो गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों के आगमन को लेकर देवी मंडप प्रांगण में शनिवार को भूमि सुपोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों और खेतों से मिट्टी लाकर धरती माता का पूजन किया. गो माता के साथ कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना की. उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि खेती में रासायनिक खाद और दवाओं का उपयोग नहीं करेंगे. गोबर और गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे. जन्म, मरण एवं अन्य पारिवारिक अवसरों पर पौधरोपण करने का भी निर्णय लिया गया. ग्राम विकास संयोजक राजगुरु ने संयुक्त परिवार की परंपरा को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि परिवार में सभी सदस्य मिलकर भजन, भोजन और अन्य गतिविधियों को सामूहिक रूप से करें. जिससे सामाजिक एकता बढ़े. मौके पर झारखंड प्रांत के ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र, विभाग प्रचारक आशुतोष, जिला संघ चालक वासुदेव, जिला सह कार्यवाह जयनाथ ठाकुर, प्रांत टोली सदस्य अवधेंद्र नारायण, सत्येंद्र, चतरा जिला ग्राम विकास प्रमुख अक्षय, मंडल अध्यक्ष सेरू सिंह, ऋतु, प्रीतम साव, महावीर साहू, चितरंजन कुमार, शत्रुध्न कुमार, कार्तिक कुमार, दशरथ साव, अशेश्वर यादव, बसंत साहू, गोविंद साहू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >