थाना पहुंचे लोग, विरोध जताया

हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर रोष

बरकट्ठा. प्रखंड के ग्राम जतघघरा निवासी प्रभु यादव की संदिग्ध मौत का खुलासा नहीं होने से नाराज लोग बरकट्ठा थाना पहुंचे व विरोध जताया. परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने कॉल डंप और सीडीआर रिपोर्ट तो निकाली है, लेकिन उसमें व्हाट्सएप कॉल का रिकॉर्ड शामिल नहीं होने के कारण जांच की गति बेहद धीमी है. पुलिसिया कार्रवाई में तेजी न देखकर आक्रोशित ग्रामीण और परिजन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे. जानकी यादव ने ग्रामीणों के साथ बरकट्ठा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से बात की. कहा अविलंब व्हाट्सएप कॉल का विवरण निकालें और हत्या की इस साजिश का पर्दाफाश करें. इस दौरान मृतक की पत्नी उषा देवी, पूर्व मुखिया राजकुमार नायक, बीरेंद्र यादव, पंसस मनोज यादव, वार्ड सदस्य जगलाल यादव, विष्णुदेव यादव, महेश यादव, मथुरा यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

अलग-अलग मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

इचाक. पुलिस ने अलग-अलग मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें निम्मू मेहता उर्फ़ निर्मल मेहता (पिता पोखनाथ मेहता, ग्राम गुंजा), गुड्डू कसेरा (पिता महेंद्र साव, ग्राम करियातपुर) एवं दीपक कुमार मेहता (पिता बंशी मेहता, ग्राम गुंजा) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >