स्ट्रीट डांस कार्निवल में झूमे लोग

झारखंड स्थापना दिवस पर लोक संस्कृति की झलक

हजारीबाग. झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर हो रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को शहर में स्ट्रीट डांस कार्निवल का आयोजन हुआ. इसका शुभारंभ बड़ा अखाड़ा में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने नगाड़ा बजा कर किया. कार्निवल का जुलूस बड़ा अखाड़ा से शुरू होकर ग्वाल टोली, झंडा चौक, पंच मंदिर चौक होते हुए पुनः बड़ा अखाड़ा में संपन्न हुआ. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों, कला दलों व स्कूली बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये. स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को जीवंत करती जेपी केंद्रीय कारा की झांकी प्रदर्शित की गयी. इसमें देशभक्ति दिखी. कार्निवल के दौरान शहर में उत्सव का माहौल था. हजारों की संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया. कई पदाधिकारियों ने भी नृत्य किये. कार्यक्रम में डीडीसी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए.

आकाकुंबा में झारखंड रजत पर्व पर स्ट्रीट डांस

दारू. झारखंड रजत पर्व पर अक्काकुम्बा पंचायत में बुधवार को स्ट्रीट डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. युवक-युवतियों ने पारंपरिक झुमरा गीत और मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान चार प्रधानमंत्री आवास का उदघाटन और 10 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र लाभुकों को सौंपा गया. मौके पर एमओ आशीष कुमार, पंचायत सचिव निशिकांत नवीन, रवि कुमार, वार्ड सदस्य कार्तिक हेंब्रम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >