पेंशन योजनाओं की दी गयी जानकारी

हजारीबाग में पीएफआरडीए और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एनपीएस और अटल पेंशन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानें वृद्धावस्था सुरक्षा के उपाय।

हजारीबाग. पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को होटल श्री विनायक में बीज एनपीएस : फसल पेंशन विषय पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य किसानों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण परिवारों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के माध्यम से वृद्धावस्था की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम का उदघाटन पीएफआरडीए के उप महाप्रबंधक मनीष मणि, नाबार्ड की डीडीएम रिचा भारती, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भोला दानी, बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक खिरोड़ चंद साहू, एसएलबीसी के उप महाप्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा तथा अग्रणी जिला प्रबंधक किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से किया. वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बदलते सामाजिक परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी वृद्धावस्था की आर्थिक सुरक्षा के लिए समय रहते योजना बनानी चाहिए. कार्यक्रम में ओपीएस, एनपीएस, अटल पेंशन योजना, एनपीएस वात्सल्य और एनपीएस संचय योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा लोगों से इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >