पेलावल दक्षिणी उप स्वास्थ्य केंद्र जल्द शुरू कराने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग के पेलावल में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जानिए पूरी खबर।

हजारीबाग: पेलावल विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जनता दरबार में उपायुक्त से मिलकर पेलावल दक्षिणी उप स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र चालू कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन लंबे समय तक बंद रहने के बाद ग्रामीणों और मंच के प्रयास से भवन का निर्माण पूरा हुआ.

लगभग एक वर्ष पहले भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन अब तक विभाग को हैंडओवर नहीं होने के कारण केंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है. मामले पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को उप विकास आयुक्त के पास भेजा और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

मंच के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद उम्मीद जताई कि उप स्वास्थ्य केंद्र जल्द चालू होगा. प्रतिनिधिमंडल में सुधीर ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा, मो. आरिफ और इंजमामुल हक भारती शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >