आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पैडलर गिरफ्तार

पुलिस ने चुरचु गांव से पकड़ा

हजारीबाग. कोर्रा पुलिस ने आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पैडलर मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. वह कोर्रा थाना क्षेत्र के चुरचु गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर आरोपी को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि मिथलेश कुमार युवकों को ब्राउन शुगर बेचनेवाला है. इसके आधार पर पुलिस ने चुरचु गांव में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया.

घर में घुसकर महिला से मारपीट व दुर्व्यवहार

बड़कागांव. घर में घुसकर मारपीट एवं दुर्व्यवहार के आरोप में एक महिला ने बड़कागांव थाना में आवेदन दिया है. उसने आवेदन में कहा है कि रविवार को उमेश भुइयां उर्फ सीडी ने पहले 9153967250 मोबाइल नंबर से कॉल कर चाकू से मारने की धमकी दी. कुछ देर बाद उमेश भुइयां और उसके पिता संजय भुइयां दोनों घर में घुस गये और जबरदस्ती करने लगे. महिला के अनुसार हो-हल्ला करने पर संजय भुइयां ने उसका मुंह बंद कर दिया. गला दबाने लगा व आंख पर प्रहार कर दिया. इस दौरान उमेश भुइयां निजी अंग को छूने लगा. बच्चों ने आवाज करने की कोशिश की, तो बड़े बेटे के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देने लगा. दोनों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. हो-हल्ला सुनकर अगल-बगल के लोग जुटे, तो दोनों फरार हो गये. महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपी बड़कागांव के अंबाजीत गांव के रहनेवाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >