पार्सल ऑन व्हील सेवा का शुभारंभ

हजारीबाग डाक प्रमंडल के दिशा कार्यक्रम में राजस्व वृद्धि व डाक योजनाओं के विस्तार पर जोर

हजारीबाग. हजारीबाग डाक प्रमंडल ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में दिशा कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें राजस्व वृद्धि पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड प्रमंडल के मुख्य डाक अध्यक्ष संजीव रंजन, प्रमंडलीय प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, लघु बचत योजनाएं, आरडी, टीडी, एमआइएएस, एनएससी, केवीपी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गयी. मुख्य डाक अध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में डाक विभाग अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है. डाक विभाग का व्यापक नेटवर्क, भारत को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभायेगा. अगले दो वर्षों में डाक विभाग की सभी शाखाओं में डाक सखियों को शामिल किया जायेगा. साथ ही पार्सल ऑन व्हील का शुभारंभ किया गया है.

30 मई को डाक जीवन बीमा के लिए विशेष अभियान

प्रमंडलीय प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि 30 मई 2026 को डाक जीवन बीमा के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया जायेगा, जो बीमा सुलभता को बढ़ाने व आम जनमानस को बेहतर बीमा विकल्प देने में सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि अन्य बीमा योजनाओं व बीमा कंपनियों की तुलना में कम प्रीमियम में अधिक बोनस डाक जीवन बीमा देता है. संचालन डाक अधीक्षक निरंजन कुमार, श्वेता कुमारी व रोज कुमारी ने किया. मौके पर समीर कुमार मंडल, ब्रजेश कुमार पासवान, बीके मिश्र, विकास रंजन, ऋषिकांत सिंह, अशोक मंडल, आशीष पांडेय, संजय मंडल, चंदन कुमार, विक्रम कुमार, यश राज, रविशंकर कुमार, निश्चित सैल, अभय लकड़ा, सुमित मोहन, पवन, अमृत टोप्पो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >