टेक सखी 2026 में शामिल हुईं 400 से अधिक छात्राएं

30 स्कूल-कॉलेजों को मिला एलइडी स्मार्ट टीवी

हजारीबाग. शहर के टाउन हॉल में रविवार को तरंग ग्रुप एवं आदित्य विजन के संयुक्त तत्वावधान में टेक सखी 2026 का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यशाला में छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के अलावा प्रशिक्षित भी किया गया. इसमें जिले भर की कक्षा आठवीं से लेकर दसवीं व इसके ऊपर के स्कूल-कॉलेज की 400 से अधिक छात्राएं शामिल हुईं. छात्राओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ी चीजों पर प्रशिक्षित किया गया. 30 से अधिक स्कूल एवं कॉलेजों में डिजिटल स्मार्ट क्लास को बेहतर बनाने को लेकर एलइडी स्मार्ट टीवी का वितरण किया गया. कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि टेक सखी 2026 एक मिशन है, जिसका उद्देश्य जिले भर में सभी बेटियों को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. विभावि से सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ सजल मुखर्जी ने कहा कि बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. सेवानिवृत्त डीएवी स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि सभी के लिए शिक्षा जरूरी है. शिक्षित बेटियां समाज को शिक्षित कर रही हैं. मौजूद छात्राओं ने वंदे मातरम गाया. वहीं, गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण एवं नशामुक्ति की शपथ ली गयी. विशेषज्ञों ने एआइ के उपयोग, डिजिटल भविष्य और साइबर सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला में गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन, समाजसेवी बटेश्वर मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >