डीसी से मिले ओलिंपिक संघ के लोग

जिले में खेल सुविधाओं पर की चर्चा

हजारीबाग. ओलंपिक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त हेमंत सती से मिला. जिले में खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव सीके दास, उपाध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. इस दौरान तैराकी तालाब, टेबल टेनिस हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट सहित खेल परिसरों की स्थिति और रखरखाव पर विमर्श किया गया. संघ ने बताया कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर तक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सुविधा के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है. यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर खेल वातावरण मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं.

मूलनिवासी संघ की महासचिव बनीं रजनी वर्मा

हजारीबाग.

हजारीबाग की अधिवक्ता रजनी वर्मा को मूलनिवासी संघ झारखंड की नयी प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव बनाया गया है. वहीं सुखदेव राम को अध्यक्ष चुना गया. यह निर्णय रांची के लोवाडीह में आयोजित संघ की वार्षिक बैठक में लिया गया. बैठक में प्रदेशभर से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता निशांत कुमार सिन्हा ने की. संचालन प्रदेश महासचिव सुखदेव राम ने किया. बैठक में वर्ष 2025-26 का कार्यकाल पूरा होने के बाद पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. नयी कार्यकारिणी में मिस्बाह उल हक को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रीति गुप्ता और सुदामा दास को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इससे पहले नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में झारखंड के पंकज रवि, निशांत कुमार सिन्हा और धातु हेंब्रम को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर संघ ने स्वागत किया. बैठक में 30 मई तक जिला कमेटियों के गठन और एक जून से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >