वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बड़ी बहू ने गोतनी पर लगाया संपत्ति के लिए हत्या का आरोप

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बसारिया में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. इस बाबत मृतका की बड़ी बहू मांगती देवी (पति गोवर्धन प्रसाद) ने बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि सास जसवा देवी (70 वर्ष, पति स्व कैलाश महतो) प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सो गयी थी, उसके बाद नहीं उठी. उसने आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर की रात छोटी गोतनी चमेली देवी (पति झगर प्रसाद), राहुल कुमार, ललिता कुमारी (दोनों के पिता झगर प्रसाद) ने जबरन सास को जहर खिलाकर व गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी होने पर गांव-मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गये, जहां उपरोक्त तीनों ने अपना गलती स्वीकार की. आनन-फानन में शव का दाह संस्कार करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं कर ये. मांगती देवी के अनुसार छोटी गोतनी आपराधिक चरित्र की है. पूर्व में भी कई बार सास के साथ मारपीट कर पैतृक संपत्ति अपने नाम पर केवाला रजिस्ट्री करवा चुकी है. शेष संपत्ति का भी केवाला करने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन सास द्वारा केवाला नहीं करने पर उन्हें जान से मार दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >