केरेडारी. प्रखंड के पताल पंचायत भवन में सोमवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें प्रखंड व जिला मुख्यालय से एक भी पदाधिकारी के शामिल नहीं होने पर मुखिया नेहा लकड़ा, उप मुखिया अजय मुंडा व पेंशनधारियों ने शिविर का विरोध किया. कहा कि अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी. शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पेंशन के लिए पंचायत के हुदूर, तिलैया, कोले, डमरु, फुलझर एवं हेंदेगीर जैसे दुर्गम गांव से 15- 20 किमी दूरी तय कर गरीब, असहाय, लाचार, वृद्ध व्यक्ति पहुंचे, लेकिन पदाधिकारी नहीं पहुंचे. मौके पर पंचायत सचिव तालेश्वर राम, ग्राम रोजगार सेवक बलिंदर रविदास, बीएफटी, पंचायत सहायक एवं सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं लाभुक उपस्थित थे.
तलवार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
बरही. बरही थाना की पुलिस ने ग्राम गुड़ियो के महेश रविदास पर तलवार से जानलेवा हमला करने के नामजद अभियुक्त संजय दास को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. वहीं घायल महेश रविदास का इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
