नये श्रम कानूनों से अवगत हुए अधिकारी व ठेकेदार

एनएमएल परियोजना में जागरूकता सत्र आयोजित

हजारीबाग. एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को नये श्रम संहिताओं को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आरके भुइयां ने किया. सत्र में परियोजना से जुड़े अधिकारियों, ठेकेदारों तथा विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों को नये श्रम कानूनों के प्रावधानों एवं अनुपालन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने इआइसी, डीलिंग एग्जीक्यूटिव्स और ठेकेदारों के साथ संवाद स्थापित कर श्रम कानूनों से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया. वैधानिक अनुपालन, समय पर वेतन भुगतान, आवश्यक दस्तावेजीकरण तथा नियोक्ता और ठेकेदारों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की. कहा कि श्रम कानूनों का सही अनुपालन न केवल कर्मचारियों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करता है. जागरूकता सत्र में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

होटल से बाल मजदूर को मुक्त कराया गया

बरकट्ठा. बरकट्ठा में श्रम अधीक्षक हजारीबाग बसंत महतो के नेतृत्व में बुधवार को बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने ग्राम महाबर मोड़ कोषमा स्थित रितिका चाइनीज फूड दुकान के निरीक्षण के दौरान वहां कार्य कर रहे एक बाल मजदूर को मुक्त कराया. उक्त बालक ग्राम राजीगंज, शेरघाटी, गया (बिहार) का था. बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम अपने साथ ले गयी. वहीं दुकान संचालक गणेश प्रसाद (ग्राम सलैया) को भविष्य में बाल मजदूर नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गयी. अभियान में श्रम पदाधिकारी बरकट्ठा देवेंद्र कुमार, नीति आयोग के आदित्य कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के राजकुमार महतो तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के रोहित कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >