कोरोना से लड़ाई के लिए एनटीपीसी केरेडारी परियोजना ने दिये 5 थर्मल स्कैनर

एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना की ओर से केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 थर्मल स्कैनर मुहैया कराया गया है. परियोजना के पदाधिकारियों ने रविवार को थर्मल स्कैनर केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ कुमार संजीव और अंचलाधिकारी अरुण कुमार तिर्की को सौंपा.

केरेडारी : एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना की ओर से केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 थर्मल स्कैनर मुहैया कराया गया है. परियोजना के पदाधिकारियों ने रविवार को थर्मल स्कैनर केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ कुमार संजीव और अंचलाधिकारी अरुण कुमार तिर्की को सौंपा.

Also Read: चतरा-हजारीबाग सीमा पर दंडाधिकारी और बरही विधायक में हुई तूतू-मैंमैं

मौके पर केरेडारी कोल परियोजना महाप्रबंधक एसके सिन्हा ने कहा थर्मल स्कैनर से मौजूदा बिमारी कोविड-19 के संदिग्धों की स्क्रीनिंग में सहयोग मिलेगा. जिसका लाभ विस्थापित एवं प्रभावित लोगो को मिलेगा. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के हालात में भी देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी बिजली उत्पादन और ऊर्जा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम पुरजोर तरीके से अपना योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में भी एनटीपीसी राष्ट्र को बिजली के साथ-साथ कोयले उत्पादन व आपूर्ति प्रदान करने में जुटी है. इसके आलावा लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए समाज के वंचित वर्ग, असहाय, गरीब मजदूरों के बिच राहत सामग्री चिकित्सा सहायता एवं भोजन राशन देकर सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >