अलग-अलग मारपीट में नौ घायल, तीन रेफर

बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम बेडोकला की घटना

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र के ग्राम बेडोकला में गुरुवार को मारपीट की अलग-अलग घटना में नौ लोग घायल हो गये. घायलों में रीता देवी (25 वर्ष), सोनिया देवी (42 वर्ष), कुमार अशोक (32 वर्ष), तेजनी देवी (40 वर्ष), खगिया मसोमात (46 वर्ष), सीमा देवी (28 वर्ष), पुतुल देवी (45 वर्ष), सुनील कुमार पांडेय (28 वर्ष), कांति देवी (60 वर्ष) शामिल हैं. इलाज सीएचसी बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने रीता देवी, कुमार अशोक एवं कांति देवी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.

जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने किया केस

बरही. ग्राम कोयली में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के शकील अहमद ने प्राथमिकी में मो शाहनवाज, रेहाना खातून, आयशा खातून व चांदनी खातून को आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के मो शाहनवाज आलम ने प्राथमिकी में मो सद्दाम, मो शकील, उस्मान, मो मुमताज, सोनम परवीन, सीपी परवीन व शकीला खातून को आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >